फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर जनता कॉलेज में मनाया जाएगा अमृत महोत्सव

विज्ञापन
अमृत महोत्सव को लेकर आयोजित वीडियो कांफ्रेंस में मौजूद अधिकारी। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा दिवस की पूर्व संध्या पर 31 अक्तूबर की शाम को जनता कॉलेज सभागार में आजादी का अमृत महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें दादरी के होनहार कलाकार देशभक्ति व लोक संस्कृति पर आधारित सुंदर प्रस्तुतियां देंगे। उपायुक्त प्रदीप गोदारा ने सोमवार को राज्य सरकार के मुख्य सचिव विजयवर्धन के साथ वीडियो कांफ्रेंस में यह जानकारी दी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी उमाशंकर, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक डॉ. अमित अग्रवाल भी वीसी में उपस्थित रहे। डॉ. अमित अग्रवाल ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव अब 2022 की बजाय 15 अगस्त 2023 तक मनाया जाएगा। देश स्वतंत्र होने की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यह अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस दौरान हरियाणा दिवस की 55वीं वर्षगांठ के अवसर पर भी अनेक कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं। एक नवंबर से पहले 31 अक्तूबर की शाम को हर जिला में सांस्कृतिक संध्या मनाई जाएगी। उपायुक्त ने बताया कि इसका आयोजन जनता कॉलेज ऑडिटोरियम में होगा। हरियाणवीं लोक संस्कृति और आजादी के अमृत महोत्सव पर आधारित गीत, रागनी, सामूहिक नृत्य इसमें प्रस्तुत किए जाएंगे। प्रदेश के विकास की यात्रा का भी इसमें बखान होगा। इस मौके पर सीटीएम अमित मान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवर दमन सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी जेपी संभ्रवाल, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप कुमार उपस्थित रहे।
28 अक्तूबर किया जाएगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का चयन
कोई भी टीम या कलाकार 31 अक्तूबर को अपना प्रोग्राम देना चाहता है तो वह जिला शिक्षा अधिकारी जेपी संभ्रवाल से संपर्क कर सकता है। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 28 अक्तूबर को दोपहर एक बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का चयन किया जाएगा। जो भी कलाकार या टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी, उसे ही प्रस्तुति के चुना जाएगा। हर एक कार्यक्रम की अवधि आठ मिनट तक की होगी।
विज्ञापन

दो घंटे का होगा आयोजन
उपायुक्त ने बताया कि 31 अक्तूबर की शाम 6 बजे कार्यक्रम की शुरूआत होगी और यह करीब आठ बजे तक जारी रहेगा। इसमें शानदार व जानदार प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। कोई भी शिक्षण संस्थान, सामाजिक या सांस्कृतिक संस्था, व्यक्तिगत कलाकार इस अमृत महोत्सव में भाग ले सकते हैं।
नगराधीश की अगुवाई में बनेगी कमेटी
कार्यक्रम के आयोजन के लिए उपायुक्त ने नगराधीश अमित मान की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि कार्यक्रम की तैयारियों को आज से प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें