फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार दो युवकों से 8.400 किलो गांजा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। द्वारका-पोहकरवास टी-प्वाइंट पर नाकाबंदी कर सीआईए ने दो युवकों को मादक पदार्थ की खेप के साथ पकड़ा है। आरोपियों से आठ किलो 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई और उनकी पहचान भिवानी के बामला निवासी नीरज उर्फ सोनू और नंगला निवासी जितेंद्र उर्फ बंटा के रूप में हुई है। उनके खिलाफ सीआईए की शिकायत पर बाढड़ा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शनिवार शाम सीआईए टीम अपराध की रोकथाम के लिए काकड़ोली हुक्मी अड्डे पर तैनात थी। उसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि बामला निवासी नीरज और नंगला निवासी जितेंद्र अपनी कार में सवार होकर मादक पदार्थ लेकर पोहकरवास से द्वारका की तरफ आएंगे। सूचना के आधार पर सीआईए ने टी-प्वाइंट पर पहुंचकर नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद टीम को मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर की गाड़ी आती नजर आई। टीम ने जब कार को रुकवाकर जांच की तो उसमें दो युवक सवार मिले। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपने नाम नीरज और जितेंद्र बताया।
- ड्राइवर के बगल वाली सीट के नीचे मिला गांजा
सीआईए ने जब आरोपियों की गाड़ी की तलाशी ली तो चालक के बगल वाली सीट के नीचे से एक कट्टा बरामद हुआ, जिसमें गांजा मिला। इलक्ट्रोनिक कांटे पर इसे रखा गया तो वजन आठ किलो चार सौ ग्राम पाया गया। इसके तुरंत बाद सीआईए ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

- दो दिन पहले भी पकड़ी थी खेप
सीआईए ने दो दिन पहले भी कार सवार तीन दोस्तों को काबू कर उनसे चार किलो 300 ग्राम गांजा और 450 ग्राम चरस बरामद की थी। उनके बाद उस मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।
विज्ञापन

------
फोटो 14
पुलिस गिरफ्त में गांजे के साथ पकड़े गए दोनों आरोपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें