फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर ले गए, किया गैंग रेप

Sat, 21 Sep 2013 11:31 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के फतेहाबाद जिले के एक गांव से फोन पर धमकी देकर घर से बाहर बुला एक महिला का अपहरण कर चार लोगों ने गैंगरेप किया।
विज्ञापन


पीड़िता को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी जगदीश चंद्र ने पीड़िता के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि 9 सितंबर को उसके गांव के ही एक व्यक्ति ने फोन पर धमकी देते हुए उसे 10 सितंबर को गांव कुलां में बुलाया।

जब वह गांव कुलां के बस स्टैंड पर पहुंची तो उसे नशीला पदार्थ सुंघा कर जीप में डाल लिया। होश आने पर उसने खुद को जयपुर रेलवे स्टेशन के  प्लेटफार्म पर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने पुलिस को बताया कि अपहरण के बाद चार युवकाें ने उसके साथ दुराचार किया और बाद में उसे छोड़कर भाग गये।

जयपुर रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति की मदद से उसने अपने परिजनाें को इसकी सूचना दी। महिला ने आरोप लगाया कि गैंगरेप के पीछे गांव के ही व्यक्ति का हाथ है। डीएसपी जगदीश चंद्र ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें