फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: शीतकालीन अवकाश की अवधि बढ़ाई, चौथी व पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की छुट्टी 20 जनवरी तक हुई

Tue, 16 Jan 2024 02:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी नरेश महता ने बताया कि कक्षा नर्सरी से तीसरी तक के विद्यार्थियों के साथ अब चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों की भी 20 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। मगर विद्यालय का स्टाफ विभाग की हिदायतों के अनुरूप उपस्थित रहेगा। 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार गिरते जा रहे न्यूनतम तापमान को देखते हुए अब भिवानी जिला में भी कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों की शीतकालीन अवकाश की अवधि 20 जनवरी तक बढ़ा दी है। जबकि कक्षा पहली से तीसरी तक के विद्यार्थियों की छुट्टियों की घोषणा पहले हो चुकी है।

विज्ञापन

 
जिला शिक्षा अधिकारी भिवानी नरेश महता ने मंगलवार को सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया है। पत्र में डीईओ ने शिक्षा निदेशालय के पत्र का हवाला देते हुए जिला उपायुक्त भिवानी के अनुमोदन के बाद चौथी और पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों की आगामी 20 जनवरी तक छुट्टियां बढ़ाए जाने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि कक्षा नर्सरी से तीसरी तक के विद्यार्थियों के साथ अब चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों की भी 20 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में सभी राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में कक्षाओं पहली से पांचवीं तक की कक्षाओं का संचालन नहीं होगा, मगर विद्यालय का स्टाफ विभाग की हिदायतों के अनुरूप उपस्थित रहेगा। इसी तरह निजी स्कूलों में भी नर्सरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की छुट्टियां रहेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें