भिवानी पुलिस ने एक कैंटर से 627 पेटी अवैध शराब की बरामद की, जिसकी कीमत करीबन 22 लाख रुपये आंकी गई। जानकारी के अनुसार अवैध शराब पंजाब के लुधियाना से भरकर लाया था और भिवानी से होकर गुजर रहा था।
देश के शराब बंदी वाले राज्यों में शराब की भिवानी के रास्ते तस्करी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। भिवानी पुलिस ने एक कैंटर में शराब का भारी मात्रा में जखीरा बरामद किया है। ये शराब राजस्थान निवासी एक व्यक्ति कैंटर में गुजरात ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी का कैंटर और इसके अंदर से 627 पेटी शराब अवैध शराब बरामद की है। पुलिस इस अवैध शराब तस्करी मामले में कई अन्य लोगों के शामिल होने की आशंका जता रही है। इस मामले के राज खंगालने में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
भिवानी पुलिस को गुप्ता सूचना मिली थी कि अवैध शराब से भरा एक कैंटर पंजाब से गुजरात की तरफ जा रहा है। जिसमें भारी तादाद में अवैध शराब भरी हुई है। सूचना के आधार पर भिवानी के खरक चौकी प्रभारी दशरथ ने नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी शुरू की। इस दौरान पुलिस ने एक कैंटर से 627 पेटी अवैध शराब की बरामद की, जिसकी कीमत करीबन 22 लाख रुपये आंकी गई। पुलिस ने इस दौरान राजस्थान निवासी कैलाश नामक युवक को भी पकड़ा है।
विज्ञापन
जिसकी पूछताछ जारी है। इस बारे में भिवानी के खरक चौकी प्रभारी दशरथ सिंह ने बताया कि आबकारी विभाग के साथ पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर अवैध शराब के जखीरे को बरामद किया है। उन्होंने बताया कि इस दौरान रोहतक की तरफ से राजस्थान नंबर का ट्रक आता दिखाई थी, जिसे रोककर पूछताछ करने पर पाया ट्रक में 627 पेटी अवैध शराब की बरामद की गई, जिसकी कीमत करीबन 22 लाख रुपये है।
उन्होंने बताया कि यह अवैध शराब पंजाब के लुधियाना से भरकर लाया इसे गुजराज लेकर जा रहा था। उन्होंने बताया कि पकड़ा गया आरोपी कैंटर चालक है तथा मुख्य आरोपी लुधियाना से गाड़ी लोड़ करने वाले आरोपी व गाड़ी मालिक मुख्य आरोपी है। उन्होंने बताया कि आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है तथा जल्द ही ओर भी आरोपियों को पकड़ा जाएगा। संवाद