फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झगड़े में तीन युवक घायल, दो रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर के बस स्टैंड पर बुुधवार देर रात हुए झगड़े में तीन युवक घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। अस्पताल में उपचाराधीन घायल युवक ने पुलिस को बयान देने से इनकार कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

हुआ यह कि गांव बामला निवासी 25 वर्षीय अमित और पालुवास निवासी 30 वर्षीय राजू को घायलावस्था में उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों लड़ाई झगड़े में घायल हुए थे। वहीं दूसरी ओर डिफेंस कॉलोनी निवासी 27 वर्षीय लक्की को भी घायलावस्था में नागरिक अस्पताल लाया गया। अमित और राजू की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया जबकि लक्की नागरिक अस्पताल में ही उपचाराधीन है।
चाकू चलने की मिली थी सूचना
पुलिस को सूचना मिली थी कि बुधवार रात को नए बस स्टैंड के पास दो पक्षों में झगड़ा हुआ है। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर चाकू से हमला कर दिया। मगर जब पुलिस नागरिक अस्पताल पहुंची तो घायल युवक रोहतक पीजीआई रेफर किए जा चुके थे। वहीं इस मामले में घायल एक अन्य युवक ने पुलिस के बयान देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

झगड़े की सूचना पुलिस अस्पताल में पहुंची थी। दो घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है, वहीं एक युवक नागरिक अस्पताल में भर्ती है। घायल युवक ने पुलिस को बयान नहीं दिए। रोहतक भेजे गए घायलों के बयान लिए जाएंगे। अभी तक किसी भी पक्ष से लिखित में शिकायत नहीं मिली है। - रणबीर सिंह शेखावत, एसएचओ, इंडस्ट्रीयल एरिया थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें