फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 13 में बंद मकान में घुसे चोर, 20 हजार की नकदी सहित चार लाख के गहनों पर हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-13 के एक बंद मकान से चोर ने ताले तोड़कर 20 हजार की नकदी सहित करीब चार लाख कीमत के सोने चांदी के गहने ले गए। मामले की शिकायत सेक्टर-13 पुलिस चौकी में दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-13 वासी विक्रम ने शिकायत में बताया कि गत 16 अक्तूबर की दोपहर 12 बजे वह अपने परिवार सहित घर पर ताले लगाकर हिसार किसी कार्यक्रम में गया हुआ था। उसने बताया कि अगले दिन 17 अक्तूबर की सुबह सवा आठ बजे घर पहुंचा तो ताले टूटे मिले और घर का दरवाजा खुला पड़ा था। अंदर पहुंचकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था और चोरों ने तिजोरी व लॉकर के ताले भी तोड़ रखे थे। वारदात की सूचना सेक्टर-13 पुलिस चौकी में दी। जिसके बाद मौके पर फोरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायर्ड टीम को बुलाया गया। विक्रम ने पुलिस को बताया कि चोरों ने उसके घर की अलमारी के लॉकर तोड़कर दो सोने की अंगूठी, एक चांदी का कड़ा, एक सोने की लेडिज अंगूठी, तीन जोड़ी पॉजेब, एक चांदी का लोटा, चार चांदी के सिक्के, तीन अंगूठी चांदी, एक सोने की चेन डेढ़ तोला, एक चांदी का छत्तर मंदिर, चरण पादुका व चांदी की मूर्ति, एक सोने की तबीजी और 20 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य कीमती घरेलू सामान पर चोर हाथ साफ कर ले गए।
विज्ञापन

इस संबंध में मौका मुआयना किया और मकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
-रमेशचंद्र, एसएचओ, सिविल लाइन पुलिस थाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें