भिवानी। जिले में कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम व पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उपायुक्त आरएस ढिल्लोने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया है। कमेटी सदस्य मदद के लिए हर पल तैयार रहेंगे, ताकि किसी भी किसी समय समस्या बनने पर उनका समाधान तत्परता से किया जा सके। उपायुक्त ने कमेटी सदस्यों को अपने मोबाइल नंबर अपनी संस्था में सार्वजनिक रूप से बोर्ड पर लगाने के निर्देश दिए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कोरोना महामारी संक्रमण की रोकथाम के लिए हर संभव समुचित प्रबंध किए जा रहे हैं। कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क, सैनिटाइजर व वैक्सीन उपलब्धता प्राथमिक है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा समय-समय पर समीक्षा भी की जाती है। उन्होंने बताया कि संक्रमित मरीजों को उपचार के दौरान सार्वजनिक/ निजी अस्पतालों में बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए स्टैंडिंग कमेटी का गठन किया गया है। ये अधिकारी हर समय अपनी सेवाएं देंगे और कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के उपचार में मदद करेंगे।
संपर्क नंबर सार्वजनिक करेंगे कमेटी सदस्य
उपायुक्त ने बताया कि कमेटी में शामिल सदस्य अपने-अपने चिकित्सा संस्थान में अपने मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से चस्पा करें, ताकि आमजन को उनकी सेवाओं के बारे में मालूम हो सके। उन्होंने बताया कि संपर्क नंबर सार्वजनिक होने के उपरांत ही लोग जरूरत के समय उनके पास फोन कर सकेंगे।
निगरानी का कार्य करेंगे स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य
स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य सरकारी व स्वास्थ्य विभाग द्वारा नामित चिकित्सा संस्थानों में निगरानी का कार्य करेंगे, ताकि किसी भी परिस्थिति में मरीजों को उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न आए। कमेटी सदस्य यह चिकित्सा संस्थानों में बेड, दवाई आदि की उपलब्धता को भी सुनिश्चित करेंगे।
इन सदस्यों के नाम व नंबर सार्वजनिक
कमेटी सदस्यों का नाम संपर्क नंबर
डॉ. संध्या गुप्ता, डीएसओ 9466054700
डॉ. कृष्ण कुमार, डीएसओ 9467713047
डॉ. नवीन कुमार, डीएमएस 9416075249
डॉ. कमला भारद्वाज, प्रधान आईएमए 9215921521
डॉ. रूपेंद्र रंगा, सचिव आईएमए 9416059402