फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का एसआईटी ने एक गुर्गा पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सीआईए व भिवानी एसआईटी की टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक गुर्गे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी अजीत सिंह ने एटीएम व आनलाइन धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के चलते एसआईटी टीम का गठन किया था। ढाणी ब्राह्मण निवासी विजय ने जूईकलां पुलिस थाने में शिकायत दी थी। जिसे उसने बताया था कि वह भूतपूर्व सैनिक है और उसके मोबाइल फोन पर उनके दोस्त रवि नाम से एक व्यक्ति ने फोन किया। उसने बताया कि वह उसके खाते में 25 हजार रुपये डलवा रहा है। पहले उसने एक रुपया भेजा और इसके बाद चेक करने पर बाद में धोखे से उसके पास एक लिंक भेज दिया। आरोपी ने 18 जून को उसके बैंक खाता से धोखाधड़ी से 75 हजार रुपये की राशि निकाल ली। जिस पर पुलिस ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का केस दर्ज किया था। एसआईटी भिवानी के प्रशिक्षु उपनिरीक्षक सुमित व सीआईए प्रथम के इंचार्ज योगेश कुमार के नेतृत्व वाली टीम ने ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को बस स्टैंड धोज जिला फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। जिसकी पहचान फिरोज खान वासी नौरंगाबाद के रूप में की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बेरोजगार हो गया था। काम की तलाश में अपने साले के पास भरतपुर गया था। जहां पर आरोपी के साले ने बताया कि वे ऑनलाइन धोखाधड़ी करेंगे और उसका पैसा आपके खाते में डाल देंगे। आपको रकम का 20 फीसदी दिया जाएगा। जिस पर आरोपी सहमत होकर अपने साले को अपना बैंक का खाता नंबर दे दिया था। जिस पर आरोपी फिरोज के साले ऑनलाइन धोखाधड़ी कर वहां से प्राप्त रुपयों को आरोपी फिरोज के खाते में डाल दिया करते थे। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ में जुटी हैं, जिससे उनके गिरोह व तरीकों से जुड़े कई राज फाश होने की उम्मीद है वहीं पुलिस धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें