फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: एचटेट देने गई अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र की बिल्डिंग से गिरी, छात्राओं ने बताया- सामने से आ गए थे बंदर, डरकर भागने से हुई घटना

Sun, 19 Dec 2021 04:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

भिवानी के राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में यह घटना हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अचानक बंदर आगे आने पर छात्रा डर से भाग रही थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। छात्रा के शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हो गए।
विज्ञापन
अस्पताल में उपचाराधीन अभ्यर्थी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी में एचटेट लेवल टू की रविवार दोपहर को परीक्षा शुरू होने से कुछ देर पहले ही एक छात्रा राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय की बिल्डिंग से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में छात्रा को नागरिक अस्पताल के आपात विभाग में लाया गया।

विज्ञापन


जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया वहीं काफी ऊंचाई से नीचे गिरने के कारण उसके शरीर में कई जगह फ्रेक्चर हो गए। फिलहाल छात्रा बेसुध हालत में हैं, जिसे रोहतक पीजीआई के लिए रेफर किया गया है। वहीं मामले की सूचना भी पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

रविवार को भिवानी के हांसी रोड स्थित राजीव गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में एचटेट लेवल टू की परीक्षा के दौरा परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर जांच के बाद प्रवेश दिया जा रहा था। शहर के आंबेडकर कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय रिंकू भी बॉयोमैट्रिक जांच होने के बाद अपने परीक्षा कक्ष की ओर बढ़ रही थी कि इसी दौरान उसके सामने बंदर आ गया। जिससे बचने के लिए वह दौड़ने लगी और इसी दौरान वह बिल्डिंग पर काफी ऊंचाई से नीचे गिर गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः कोरोना: ओमिक्रॉन वैरिएंट की पहचान के लिए दिल्ली भेजे जा रहे सैंपल, पीजीआईएमएस व स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर

नीचे गिरने के बाद छात्रा बेसुध हो गई। उसे तुरंत नागरिक अस्पताल लाया गया, वहीं परीक्षा केंद्र के बाहर मौजूद उसके परिजन भी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि उन्हें नहीं पता कि रिंकू बिल्डिंग से नीचे कैसे गिरी, क्योंकि वे परीक्षा केंद्र के बाहर ही खड़े थे वहीं छात्रा के होश में आने के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।

फिलहाल परीक्षा केंद्र के अंदर मौजूद अन्य छात्राओं के अनुसार परीक्षा केंद्र में बंदर घुस गए थे। जिनके डर से वह बचकर भाग रही थी। एचटेट लेवल टू परीक्षा शुरू होने से पहले हुई इस घटना की वजह से परीक्षा केंद्र में भी अफरा तफरी मच गई। वहीं सुरक्षा के लिए तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने स्थिति को संभाला। 
विज्ञापन


सिटी पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस परीक्षा केंद्र के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंलाल रही है। जिससे की उसके नीचे गिरने की स्थिति स्पष्ट हो जाए। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। छात्रा भी अभी होश में नहीं है। होश में आने के बाद ही पुलिस उसके बयान दर्ज करेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें