फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों की प्यास बुझाने के लिए लगाया पेयजल काऊंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सावन कृपाल रूहानी मिशन एवं भिवानी आरपीएफ ने संयुक्त रूप से रेलवे जंक्शन परिसर में शुक्रवार को शीतल पेयजल काउंटर लगाया। गर्मी में दूरदराज से यहां पहुंचे यात्रियों की प्यास बुझाने का कार्य किया गया। इस मौके पर कृपाल आश्रम के प्रवक्ता योगेश एवं आरपीएफ थाना इंचार्ज रोहिताश कांटवा ने कहा कि पेयजल का महत्व वहीं व्यक्ति समझ सकता है, जिसे प्यास लगी हो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आसपास शीतल पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि इस गर्मी से बचने के लिए शरीर को सबसे अधिक पानी की जरूरत होती है। आजादी के अमृत महोत्सव के प्रचार-प्रसार के लिए निकली बीकानेर डिवीजन की आरपीएफ टीम ने भी मिशन के सेवादारों की उनके द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर स्टेशन अधीक्षक एवं कार्यक्रम संयोजक जीके गुप्ता, आरपीएफ थाना इंचार्ज रोहिताश कांटवा, एसआई विक्रांत, एएसआई सुरेंद्र जाखड़, एएसआई रामकिशन, एएसआई प्रवीण कुमार, हेडकांस्टेबल खुशीराम, कांस्टेबल विष्णु शर्मा, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल संदीप, कांस्टेबल अनिता, कांस्टेबल अंजली, जीआरपी थाना इंचार्ज धर्मबीर सिंह, एसआई रणबीर, सफाई निरीक्षक संजय कुमार, मनोज जांगड़ा, मूलचंद कटारिया, त्रिभुवन सैनी, जयदेव सरदाना, प्रशांत, हेमंत पंवार, रमेश आश्रम, डॉ. जगमोहन, कोच प्रवीण तंवर, योगेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें