फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मृतक के शव का हुआ पोस्टमार्टम, अज्ञात ट्रक चालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। बाइक से घर लौट रहे एक व्यक्ति को रविवार रात को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल डाला। मृतक का सोमवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम हुआ वहीं परिजनों की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। सड़क हादसा रोहतक रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप हुआ था।
विज्ञापन

औद्योगिक पुलिस थाना में दी शिकायत में रोहतक गेट वार्ड पांच निवासी संदीप गर्ग ने बताया कि उसकी बुआ का लड़का बैंक कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय सुनील कुमार रोहतक गेट की तरफ से बाइक पर अपने घर जा रहा था। राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल डाला। सड़क हादसा इतना भयानक था कि ट्रक से कुचले जाने के बाद ही उसके शरीर के चिथड़े बिखर गए। सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और उसे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंची। औद्योगिक पुलिस थाना के सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है वहीं इस संबंध में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें