भिवानी के आजाद नगर टिब्बा बस्ती निवासी 45 वर्षीय कुसुम देवी अपनी 19 साल की बेटी बबीता के साथ तोशाम बाईपास स्थित जूई नहर पर जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मंगलवार शाम को बेसुध हालत में राहगीरों को पड़ी मिली थी। उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई।
भिवानी में तोशाम बाईपास जूई नहर के समीप मछलियों को दाना डालने गई मां बेटी की जहर निगलने से मौत हो गई। दोनों को बेसुध हालत में नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के बेटे के बयान दर्ज कर पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की हैं वहीं महिला मानसिक परेशानी के दौर से गुजर रही थी। इसी वजह से उसने ये कदम उठाया है। महिला के पति की पहले ही मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
शहर के आजाद नगर टिब्बा बस्ती निवासी 45 वर्षीय कुसुम देवी अपनी 19 साल की बेटी बबीता के साथ तोशाम बाईपास स्थित जूई नहर पर जहरीला पदार्थ निगलने के बाद मंगलवार शाम को बेसुध हालत में राहगीरों को पड़ी मिली थी। उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की प्राथमिक उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं लड़की ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मृतक महिला के बेटे दीपक ने बताया कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी थी। उसकी माता मानसिक तौर पर परेशान चल रही थी। इसी वजह से उसने ये कदम उठाया। उसकी मां और बहन मंगलवार दोपहर को घर से मछलियों को आटा डालने निकली थी, मगर देर शाम तक नहीं लौटी। सदर पुलिस थाना प्रभारी कुलदीप ने बताया कि मृतक के बेटे के बयान दर्ज कर दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।