फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: ट्रैक्टर पर चढ़ते समय राज्यमंत्री धानक को लगी चोट, जनसभा के बीच में करवाई मरहम पट्टी

Sat, 29 Jan 2022 11:51 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

बवानीखेड़ा हलके के दौरे पर जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला व राज्य मंत्री अनूप धानक गए थे।
विज्ञापन
मरहम पट्टी करवाते मंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेजेपी के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय चौटाला के साथ शनिवार को हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा हलके के गांव सिवाड़ा में पहुंचे राज्यमंत्री अनूप धानक ट्रैक्टर पर चढ़ते समय चोटिल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही गांव सिवाड़ा के उपस्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचे और उनकी मरहम पट्टी की। 

विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला राज्यमंत्री के साथ जब गांव सिवाड़ा में पहुंचे तो युवाओं ने उनसे आग्रह किया कि वे जनसभा तक ट्रैक्टर पर आएं। इस पर वे राजी हो गए और ट्रैक्टर पर चढ़ गए। उनके साथ ही राज्यमंत्री अनूप धानक भी ट्रैक्टर पर चढ़ने लगे तो उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रैक्टर पर गिर गए। इससे उनकी कोहनी पर चोट लग गई। चोट लगते ही वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उनको संभाला और उपचार कराया।

एक सप्ताह में निर्माण संबंधी समस्याओं का एस्टीमेट तैयार कर भिजवाएं : दिग्विजय
जजपा प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला ने श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप सिंह धानक के साथ शनिवार को हलका बवानीखेड़ा के 10 गांवों का दौरा कर जनसमस्याएं सुनी और जल्द समाधान करवाने का आश्वासन दिया। दिग्विजय ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्माण संबंधी समस्याओं का एक सप्ताह में एस्टीमेट तैयार करके उनके पास भिजवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन


जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने दिग्विजय सिंह के समक्ष गलियों का निर्माण करवाने, लिंक सड़कों का नव निर्माण, स्कूल में कमरों का निर्माण, लाइब्रेरी का निर्माण, तालाबों से पानी की निकासी, सेम ग्रस्त खेती भूमि से पानी की निकासी और प्रभावित फसलों की विशेष गिरदावरी करवाने, बिजली पोल लगवाने आदि संबंधित समस्याएं रखीं। दिग्विजय सिंह चौटाला  ने कहा कि सरकार जन समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है। सार्वजनिक कार्यों व समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर लिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज शायद ही प्रदेश का ऐसा कोई गांव हो, जहां पर विकास कार्य न करवाए जा रहे हों। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे निर्माण संबंधी योजनाओं का एक सप्ताह में एस्टीमेट तैयार करके दें ताकि उन पर आगामी कार्रवाई अतिशीघ्र शुरू करवाई जा सके। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जरूरत के अनुरूप पंपसेट स्थापित करने तथा बिजली निगम को वहां पर कनेक्शन देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वादे के अनुसार गठबंधन सरकार से वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन भी 5100 रुपये दिलवाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं के हितों को देखते हुए गठबंधन सरकार में रहते हुए पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान करवाया गया है तथा पिछड़ा वर्ग के लिए आठ प्रतिशत कोटा रिजर्व किया है।  

प्रदेश में रोजगार देने के लिऐ जिम्मेदार हैं और तभी 75 फीसदी आरक्षण का कानून बनवाया
दिग्विजय ने कहा कि बर्बाद फसलों की विशेष गिरदावरी सरकार ने करवाई है। मुआवजा देने के निर्देश भी दे दिये गए हैं। वहीं रोजगार को लेकर बिहार में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज व प्रदेश में पेपर लीक व रद्द होने को दिग्विजय चौटाला ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रोजगार देने के लिए वे जिम्मेदार हैं और तभी 75 फीसदी आरक्षण का कानून बनवाया है। दिग्विजय ने कहा कि आगे पेपर लीक या रद्द ना हों इसके लिए कड़े कदम उठाए हैं। 

गांव तालु को निजी कोष से दिए 5.51 लाख रुपये
दिग्विजय सिंह चौटाला ने गांव तालु की पंचायत की मांग पर निजी कोष से 5 लाख 51 हजार रुपये देने की घोषणा की। दिग्विजय ने कहा कि गोमाता का हमारे समाज में पूज्यनीय स्थान है। उनकी देखरेख के लिए आगे भी उचित आर्थिक सहायता करवाई जाएगी।  

इन गांव में किया जनसंपर्क
श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने बताया कि जनसंपर्क के दौरान गांव कुंगड़, सिवाड़ा, तालू, जताई, धनाना, बडेसरा, मिताथल, घुसकानी व मुंढ़ाल खुर्द में जनसंपर्क कर जन समस्याएं सुनी। इस दौरान बीडीपीओ बवानीखेड़ा रविंद्र दलाल व भिवानी बीडीपीओ नितिन यादव, जिला शिक्षा अधिकारी अजीत सिंह श्योराण, बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता संजय रंगा, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता सुदेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के अलावा जेजेपी जिला प्रधान विजय गोठड़ा, हलका प्रधान जगदीश धनाना, बलदेव घणघस, ईश्वर मान, राजबीर तालू, प्रेम धनाना, सिलोचना पोटलिया, जितेंद्र शर्मा धारेडू, राजू मेहरा, जेजेपी जिला प्रेस प्रवक्ता शंकर आहूजा, रामेश्वर चांग आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें