भिवानी। पंचायत भवन में 31 जनवरी को 11 बजे जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री अनूप धानक करेंगे। बैठक में कुल 16 मामले रखे जाएंगे, जिनमें पांच परिवाद सीएम विंडो से संबंधित हैं। श्रम मंत्री अनूप धानक सभी परिवादों की सुनवाई करेंगे तथा उनके समाधान के लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश देंगे।
नगराधीश विजय कुमार यादव ने बताया कि बैठक में रखे जाने वाले परिवादों में संजय कुमार, ढाणा लाडनपुर, नरेंद्र गांव खरकड़ी माखवान और मनीषा ढाणा रोड का परिवाद पुलिस विभाग से संबंधित है। इसी प्रकार से सुमेर गोपालवास का मामला बिजली निगम से संबंधित है। ओमप्रकाश, जयदयाल, राजेंद्र गांव कुड़ल निवासी का मामला, राम किशन शर्मा, प्रेजीडेंट रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर 13 का मामला, राजबीर गांव सैय का मामला उपायुक्त द्वारा करवाई जा रही कार्रवाई से संबंधित है। इसी प्रकार रामकिशन, अजय व रणजीत गांव केलंगा का मामला जिला राजस्व अधिकारी, डीसी कॉलोनी, सुनील वर्मा नंबरदार का मामला कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद से संबंधित है। गांव खेड़ी दौलतपुर का मामला जिला राजस्व अधिकारी से संबंधित है।
नगराधीश ने बताया कि सीएम विंडो से संबंधित जो परिवाद बैठक में रखे जाएंगे, उनमें भंवर लाल तिगड़ाना का मामला अग्रणी प्रबंध, पंजाब नेशनल बैंक, दीन दयाल सोनी, स्थानीय हालुवास गेट का मामला कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, बीर सिंह शिमलीबास का मामला जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, विनय कुमार पतराम गेट का मामला कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद, विरेंद्र सिंह गांव ओबरा का मामला जिला राजस्व अधिकारी से संबंधित है। उन्होंने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक के बारे में सभी विभागाध्यक्षों को सूचित कर दिया गया है।