फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घंटे जमकर बरसे मेघा, शहर में कॉलोनियां हुई जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। तपिश व उमस भरी गर्मी झेल रहे शहरवासियों के लिए रविवार सुबह आसमान से जमकर राहत बरसी। करीब दो घंटे तक मेघा बरसे। बारिश के कारण शहर में मुख्यमार्गों और कॉलोनियों में भी जलभराव हो गया। ग्रामीण क्षेत्र में भी बारिश ने किसानों को राहत दी। वहीं, शहर में बारिश की वजह से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई। पानी निकासी में करीब चार घंटे का वक्त लगा, मगर कई जगह तो जलभराव जैसे हालात बने रहे। क्योंकि वहां पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं थी। रविवार दोपहर बाद हल्की धूप खिली, मगर हवा में ठंडक घुली रही। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27.5 डिग्री दर्ज हुआ, जबकि एक्यूआई 66 रहा।
विज्ञापन

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार सुबह बारिश शुरू हो गई। बारिश का ये सिलसिला कभी हल्का तो कभी तेज चलता रहा। करीब दो घंटे की बारिश में ही शहर के मुख्य मार्गों व सरकुलर रोड सहित कई निचली कॉलोनियों में जलभराव हो गया। बारिश के दौरान करीब तीन घंटे बिजली भी गुल रही। जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी पानी निकासी की व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव हुआ। गांव चांग और ढाणी चांग की आबादी में जलभराव हो गया। यहां जोहड़ भी ओवरफ्लो हो गए। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार शहर व आसपास के ग्रामीण इलाके में करीब 20 से 25 एमएम बारिश दर्ज की गई।
शहर के इन हिस्सों में हुआ जलभराव
बारिश के बाद शहर के रोहतक गेट, फैंसी चौक, बागकोठी, सरकुलर रोड, बीटीएम चौक, मनान पाना, पुरानी अनाज मंडी, शिवनगर कॉलोनी, लिबर्टी सीनेमा रोड, जैन चौक, दादरी गेट, बावड़ीगेट सरकुलर रोड, अग्रसेन चौक, देवसर चुंगी जोगीवाला मंदिर दिनोद गेट, रेस्ट हाउस का मुख्य गेट, नागरिक अस्पताल का मुख्य गेट के आगे भी जलभराव हुआ। इसके अलावा शहर की कई निचली कॉलोनियों में भी बारिश का पानी गलियों के अंदर जमा हो गया।
विज्ञापन

चांग व ढाणी चांग में भी हुआ जलभराव, अस्पताल का रास्ता बंद
चांग । गांव ढाणी चांग व चांग में भी बारिश से जलभराव के हालात बने। ग्रामीणों ने बताया कि गांव ढाणी चांग स्थित सरकारी अस्पताल में जाने वाले मुख्य मार्ग पर बरसात के दौरान चार फुट गंदा पानी जमा हो गया, जिसके कारण अस्पताल में जाने वाला रास्ता बंद हो गया। रास्ता बंद होने के कारण बीमार व्यक्तियों को उपचार के लिए भी परेशानी बनी। ग्रामीण अनिल कुमार, मान सिंह, सुभाष, नवीन, राजेन्द्र, राजेश, जोनी, राहुल, अनिल, राकेश, प्रभु, अमर सिंह व दीपक ने बताया कि गंदे पानी की निकासी के लिए बार-बार प्रशासन के सम्मुख गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें