फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना प्वाइंट पर नहीं था संकेतक, पेड़ से बाइक टकराने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव दिनोद से देवसर की तरफ आने वाले मार्ग पर शुक्रवार देर रात को एक युवक की बाइक पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जहां हादसा हुआ वहां दुर्घटना संभावित प्वाइंट था, जहां कोई संकेतक भी नहीं लगा था। सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और शनिवार सुबह नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

गांव दिनोद निवासी त्रिलोक ने बताया कि उस छोटा भाई 28 वर्षीय गणेश गाड़ी पर बतौर हेल्पर कार्य करता था। शुक्रवार देर शाम को गणेश घर से बाइक पर गांव हालुवास अपने भाई के पास खेत में जा रहा था। जब वह गांव देवसर की पहाड़ी माता मंदिर के समीप पहुंचा तो गांव दिनोद से देवसर और ढाणीमाहू रोड के टी-प्वाइंट के समीप पहुंचा तो अचानक ही उसकी बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सीधी पेड़ से जा टकराई। हादसे में युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी एचसी राकेश ने बताया कि पुलिस ने मृतक के भाई त्रिलोक के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
अगले महीने होने थी शादी
मृतक के भाई त्रिलोक ने बताया कि वे चार भाई बहन थे। उसकी बड़ी बहन रामदेय, छोटी अंतर और फिर वह और सबसे छोटा गणेश था। गणेश की अगले महीने ही शादी होनी थी। करीब एक माह पहले ही उसका रिश्ता भी तय किया था। पूरा परिवार गणेश की शादी की तैयारियों में जुटा था कि अचानक यह अनहोनी हो गई। जिससे पूरे परिवार में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें