रंगीन आधार व एडमिट कार्ड से मिलेगा प्रवेश
प्रवेश पत्र पर दर्शाए गए महत्वपूर्ण निर्देशों को ध्यान से पढ़कर उनकी पालना करना सुनिश्चित करें। प्रवेश-पत्र का रंगीन प्रिंट ए-4 साइज पेपर पर फोटो के साथ लिया जाना अनिवार्य है। रंगीन प्रवेश पत्र का प्रिंट लेने उपरांत विद्यार्थी अपने विवरण, फोटो व हस्ताक्षर की भली-भांति जांच लें। परीक्षा समाप्ति उपरांत फोटो व हस्ताक्षर इत्यादि संबंधी त्रुटि ठीक नहीं की जाएगी। - डॉ. वीपी यादव, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।