फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: मिस्र पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में अरुणा तंवर ने लगाई सिल्वर पदक पर किक, वर्ल्ड रैंकिंग होगी अपडेट

Sat, 18 Feb 2023 10:49 AM IST
नवीन दलाल नवनीत शर्मा, भिवानी (हरियाणा)

सार

अरुणा के नाम पहले से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के अनेक मेडल है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के नासिक में हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में अरुणा तंवर ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। 
विज्ञापन
सिल्वर मेडल व ट्रॉफी दिखाते हुए पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिस्र के काहिरा शहर में 15-16 फरवरी को आयोजित इजिप्ट पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी अरुणा तंवर ने सिल्वर पदक पर किक लगाई है। इस जीत से अरुणा तंवर की वर्ल्ड रैंकिंग में भी सुधरेगी, जिससे अरुणा के पेरिस पैरा ओलंपिक के रास्ते खुल पाएंगे। अरुणा का फिलहाल वर्ल्ड रैंकिंग में 13वां स्थान है। उन्हें इस चैंपियनशिप में ऑलओवर थर्ड महिला ट्रॉफी से भी नवाजा गया। उनके साथ मिस्र में भारत से कोच अमित अग्रवाल रहे।

विज्ञापन


पेरिस पैराओलंपिक की इंट्री में रैंकिंग रखेगी मायने
अरुणा के नाम पहले से अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्तर के अनेक मेडल है। पिछले दिनों महाराष्ट्र के नासिक में हुई सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में अरुणा तंवर ने हरियाणा का प्रतिनिधित्व किया था, जिसमें उन्होंने स्वर्ण पदक जीता था। संवाद संवाददाता से फोन पर बातचीत के दौरान अरुणा तंवर ने बताया कि मिस्र में हुई चैंपियनशिप में उन्हें काफी बेहतर अनुभव मिला है। यहां नए खिलाड़ियों से परिचय हुआ, जिनसे खेल कौशल के बारे में नई जानकारी मिल पाई।

वतन लौटने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटेगी अरुणा तंवर
भारत लौटने के बाद वे वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी करेंगी। इसकी तैयारी में मिस्र में मिला अनुभव का वे सुनियोजित ढंग से प्रयोग करेंगी। मिस्र से लौटाने के बाद वे वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुट जाएगी। अजरबैजान के शहर बाकू में अप्रैल-मई में वर्ल्ड चैंपियन का आयोजन किया जाएगा। कोच अशोक कुमार के मार्गदर्शन में रोजाना चार से पांच घंटे अभ्यास कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरुणा तंवर की उपलब्धियां

सिल्वर मेडल व ट्रॉफी दिखाते हुए पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला
  • वर्ष 2017-18 में पांचवें राष्ट्रीय पैरालंपिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल।
  • वर्ष 2018-19 में छठे राष्ट्रीय पैरालंपिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल।
  • वर्ष 2018 में वियतनाम में हुई चौथी एशियन पैरालंपिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल।
  • फरवरी 2019 में टर्की में आयोजित वर्ल्ड पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल।
  • मार्च 2019 में ईरान में हुई प्रेजीडेंट एशियन रीजन जी-टू कप में सिल्वर मेडल।
  • वर्ष 2019 में ही जार्डन में हुई अमान एशियन पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल।
  • वर्ष 2021 के टोक्यो पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व।
  • वर्ष 2023 में महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित इंडिया ताइक्वांडो सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल।
अरुणा तंवर, पैरा ताइक्वांडो खिलाड़ी के अनुसार
प्रत्येक चैंपियनशिप में खिलाड़ी को कुछ नया सीखने को मिलता है, जिसका वह अपने आगे के खेल में बेहतर ढंग से प्रयोग कर सकते हैं। मिस्र में खान-पान हमारे देश से अलग है और यहां के लोगों से मिलकर काफी अच्छा लगा है। कई देशों के खिलाड़ी एक मंच पर पहुंचे हैं, तो ऐसे में अन्य देशों की संस्कृति और वहां के बारे में नजदीक से जान पाने का मौका मिला। भारत लौटने के बाद वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी में जुटना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें