फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद पड़ी प्लास्टिक दाना फैक्टरी में गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, छत उड़ी

विज्ञापन
गांव पालुवास हरिपुर स्थित देर रात लगी प्लास्टिक फैक्टरी में लगी आग। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक सेक्टर 26 के समीप गांव हरिपुर पालुवास स्थित एक प्लास्टिक दाना फैक्टरी के अंदर धमाके की आवाज से क्षेत्र दहल उठा। हादसा बुधवार रात करीब 10 बजे हुआ। अचानक हुए ब्लास्ट के बाद बंद फैक्टरी आग की लपटों से घिर गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना दमकल विभाग के कर्मचारियों को दी। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारी चारों तरफ घिरी आग को भेद अंदर नहीं पहुंच पा रहे थे, इसलिए मौके पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर बाहरी दीवार को तुड़वा दिया। जिसके बाद अंदर आग बुझाने के लिए दमकल कर्मी पहुंचे। करीब रात 2 बजे तक आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गांव हरिपुर पालुवास स्थित प्लास्टिक दाना फैक्टरी में बुधवार रात करीब दस बजे धुआं उठता हुआ आसपास की फैक्टरी में काम करने वालों ने देखा तो दमकल विभाग को सूचना दी। इसकी जानकारी औद्योगिक पुलिस थाने में भी दी गई। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल की गाड़ी जब पहुंची तो फैक्टरी के बाहर ताला लगा हुआ था और अंदर से आग की लपटें बिल्डिंग के बाहर तक निकल रही थीं। इसे देखकर पुलिस ने मौके पर जेसीबी बुलाई और आग तक पहुंचने के लिए बाहरी दीवार को तोड़ा गया। इसके बाद दमकल के कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए। दमकल कर्मचारियों ने बताया कि फैक्टरी के अंदर एक सिलिंडर पहले ही फट चुका था, जबकि आग बुझाते समय भी दो सिलिंडर फटने के धमाके हुए और फिर आग और भी ज्यादा भड़क उठी। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के लिए रात 2 बजे तक पानी भरने के लिए तीन से चार चक्कर लगाए। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका, ेकिन आग बुझने से पहले ही फैक्टरी की लेंटर की छत गिर चुकी थी और अंदर रखा सारा सामान नष्ट हो चुका था। मौके पर मौजूद लोगों ने फैक्टरी सत्यनारायण शर्मा नामक व्यक्ति की बताई और फिलहाल ये बंद थी। वहीं मौके पर पहुंचे अनिल ने बताया कि दशहरा पर्व से पहले ही लेबर अपने गांव लौट चुकी थी, तभी से फैक्टरी बंद पड़ी थी। आग की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। आग लगने के कारण फैक्टरी के अंदर रखे कच्चे माल और मशीनरी को नुकसान हुआ है। भवन भी पूरी तरह से धराशायी हो चुका है। दावा किया गया है कि हादसे में 70 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची
हमारे पास पुलिस कंट्रोल रूम से एक फैक्टरी के अंदर आग की सूचना मिली थी, जिसके बाद थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची थी। अब तक पुलिस के पास आग लगने संबंधी कोई लिखित शिकायत नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रणबीर, इंचार्ज, औद्योगिक पुलिस थाना भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें