फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फसल कटाई के दौरान अलर्ट पर किया दमकल बेड़ा, कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

Wed, 27 Mar 2024 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। फसल कटाई का सीजन शुरू होते ही हरियाणा अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं विभाग ने दमकल बेड़े को भी अलर्ट पर कर दिया है। दमकल कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वहीं तीन शिफ्टों में चौबीसों घंटे दमकल कर्मचारी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

भिवानी जिले में एक शिफ्ट में 60 दमकल कर्मचारियों के मुकाबले सिर्फ 19 कर्मचारियों के कंधों पर ही जिलेभर में आग की घटनाओं पर काबू पाने की जिम्मेदारी है। दमकल विभाग में कर्मचारियों की भारी कमी है। आठ लिडिंग फायरमैनों का दिसंबर में ही यहां से तबादला हुआ है। इसके बाद तो दमकल बेड़ा और अधिक सिमट कर रह गया है।
भिवानी जिले में करीब साढ़े सात लाख एकड़ भूमि पर रबी सीजन की फसल है। इसमें से किसान सरसों की कटाई में जुट गए हैं और करीब दस दिन बाद गेहूं की कटाई भी आरंभ हो जाएगी। ऐसे में फसल कटाई के दौरान खेतों में अत्यधिक आग लगने के मामले सामने आते हैं, जिससे किसानों की खड़ी और कटाई के बाद तूड़े में भी आग की घटनाएं ज्यादातर होती हैं। ऐसे में दमकल विभाग की तीन शिफ्टों में कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा है। वहीं सभी कर्मचारियों के रेस्ट और छुट्टियां भी रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन

दमकल विभाग को अब डायल 112 से जोड़ दिया गया है। इसका फायदा यह होगा कि अगर कोई भी किसान अपने खेत में आग की सूचना देता है तो उसके मोबाइल को ट्रैक करते हुए तुरंत ही दमकल कर्मचारी लोकेशन पर पहुंचकर राहत और बचाव का कार्य शुरू कर देंगे। इससे पहले दमकल विभाग के पास डायल 101 पर सूचनाएं आती थीं, उसमें आग लगने के स्थल का सही आंकलन नहीं कर पाने की वजह से कई बार दमकल कर्मचारी पहुंचने में देरी हो जाती थी, जिससे जान और माल दोनों के नुकसान की अधिक संभावनाएं बनी रहती थी। मगर अब डायल 112 से जुड़ने के बाद साफ्टवेयर के जरिये मोबाइल ट्रैकर प्रणाली का इस्तेमाल करते हुए दमकल कर्मचारी तत्परता से स्टीक लोकेशन पर पहुंच जाएंगे।

दमकल बेड़े में हैं 15 गाड़ी
जिला दमकल विभाग के पास भिवानी जिला मुख्यालय पर 10 दमकल गाड़ी हैं, इसमें दो छोटी गाड़ी भी शामिल है। इसके अलावा सिवानी में चार और लोहारू में एक दमकल गाड़ी तैनात है। इसके अलावा दमकल विभाग के पास दो बुलेट बाइक भी हैं, जो भीड़ भरे इलाके में आग पर काबू पाने के लिए शामिल हैं। इसी तरह खेतों या ईंधन में आग की गर्मियों में सबसे अधिक शिकायतें आती हैं।
दमकल विभाग को अलर्ट पर रखते हुए तीन शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द की गई हैं। डायल 112 के माध्यम से कॉल आने पर तुरंत दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंचेगी। कर्मचारियों के पास आग से निपटने के लिए पर्याप्त संसाधन मुहैया कराए गए हैं।
विज्ञापन

- याशिन खान जिला दमकल अधिकारी भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें