फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिशन एडमिशन: स्नातक की खाली सीटों पर अंतिम ओपन काउंसिलिंग आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चतर शिक्षा निदेशालय के निदेशानुसार स्नातक के विभिन्न कोर्सों की खाली सीटों पर मंगलवार को अंतिम ओपन काउंसिलिंग होगी। ओपन काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए सैकड़ों विद्यार्थी साइबर कैफे में आवेदन करने में जुटे हुए हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सोमवार रात 12 बजे तक का समय दिया है। इसके बाद ऑनलाइन आवेदन का पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कॉलेज में दाखिला पाने के लिए विद्यार्थियों के पास मंगलवार ही अंतिम दिन है। अगर मंगलवार को होने वाली अंतिम ओपन काउंसिलिंग में उनका नाम नहीं आया तो वे दाखिले से वंचित रह जाएंगे। ऐसे में विद्यार्थियों का एक साल खराब हो जाएगा या फिर उन्हें अन्य किसी कोर्स में दाखिला लेना पड़ेगा। ओपन काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक अपने दस्तावेज कॉलेज एडमिशन जांच कमेटी को जमा करवाने होंगे। इसके बाद मंगलवार दोपहर तीन बजे सभी कॉलेजों के सूचना पट्ट पर सूची चस्पाई जाएगी। इसके लिए मंगलवार रात 12 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद भी अगर कॉलेजों में कोई सीट खाली रहती है तो उच्चतर शिक्षा निदेशालय के आगामी निर्देश के बाद फिर से ओपन काउंसिलिंग की जाएगी।
वर्जन:
स्नातक के विभिन्न कोर्सों की खाली सीटों पर मंगलवार को अंतिम ओपन काउंसिलिंग होगी। ओपन काउंसिलिंग में भाग लेने के लिए विद्यार्थियों को अपने दस्तावेज कॉलेज में जमा करवाने होगे। इसके बाद लिस्ट सूचना पट्ट पर चस्पाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. रेखा शर्मा, नोडल ऑफिसर, राजीव गांधी राजकीय महिला कॉलेज, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें