फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा : आपातकालीन विभाग का किया जीर्णोद्धार, अब मरहम पट्टी कक्ष में दो की बजाय सात मरीजों को मिलेंगे बेड

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की इमरजेंसी में बनाया गया मरहम पट्टी कक्ष। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में आने वाले मरीजों को अब उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। अस्पताल प्रशासन ने आपातकालीन विभाग का जीर्णोद्धार करवाया है। अब मरहम पट्टी कक्ष में दो की बजाय एक साथ सात मरीजों को बेड की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में मरीजों को दाखिल करने के लिए 13 बेड की व्यवस्था है। साथ ही दो बेड का आईसीयू भी बनाया गया है। अस्पताल में उपचार के लिए आए मरीजों को अब प्राथमिक उपचार के बाद तुरंभ प्रभाव से वार्ड में दाखिल किया जाएगा। आपातकालीन विभाग में सिर्फ अधिक गंभीर मरीजों को ही दाखिल किया जाएगा। गर्मी से बचाव के लिए खिड़की और दो कुलर भी लगाए गए है।
अलग से रखे स्ट्रेचर और व्हील चेयर
सड़क हादसे में घायल या अन्य किसी बीमारी के गंभीर मरीजों को आपातकालीन विभाग में लाने के लिए अब मुख्य द्वार पर ही स्ट्रेचर और व्हील चेयर की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए अलग से दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है, जोकि इसका रख-रखाव करेंगे। साथ ही आपातकालीन विभाग के सामने वाहन खड़े न हो इसके लिए पोल के सहारे रस्सी बांध दी है। आपातकालीन विभाग में सुरक्षा के लिए पांच कर्मचारी तैनात किए हैं।
विज्ञापन

आपातकालीन विभाग में बेहतरीन सुविधा देने के लिए किए हैं बदलाव
आपातकालीन विभाग में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बेहतरीन सुविधा देने के लिए मूलभूत बदलाव किए गए हैं। मरहम पट्टी कक्ष में अधिक बेड की व्यवस्था होने के बाद मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। साथ ही स्ट्रेचर व व्हील चेयर के लिए भी अलग से स्टाफ की ड्यूटी लगाई है। मरीजों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधा देने के लिए अस्पताल प्रशासन लगातार कार्यरत है।
विज्ञापन

- डॉ. रघुबीर शांडिल्य, सिविल सर्जन भिवानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें