फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल बेचने की जद्दोजहद: किसानों ने रात सड़क पर बिताई, भिवानी में चार किलोमीटर लंबी लगी ट्रैक्टरों की लाइन

Fri, 12 May 2023 10:57 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

हरियाणा सरकार ने किसानों को सरसों की फसल बेचने के लिए दो दिन का समय दिया है। जिसको लेकर किसानों को फसल बेचने के लिए बढ़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडियों की बाहर ट्रैक्टर-ट्रालियों की लाइनें लगी हुई है।
विज्ञापन
भिवानी अनाज मंडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी में दो दिन के लिए सरसों खरीद का शेड्यूल प्रशासन के लिए चुनौति तो किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। भिवानी की जूई मंडी में तो सड़क पर लगी करीब चार किलोमीटर लंबी कतार में ही किसानों ने ट्रैक्टर पर रात बीताई और सुबह फिर गेट पास कटवाने की जद्दोजहद में जुट गए। भिवानी जिला मुख्यालय की मंडी में भी दूसरे दिन किसानों के ट्रैक्टर ट्रालियों की करीब दो से ढाई किलोमीटर लंबी लाइनें लगी।

विज्ञापन


दो केंद्रों पर गेट पास काटे
व्यवस्था बनाने के लिए मार्केटिंग बोर्ड ने दो केंद्रों पर गेट पास काटे। कोई किसान ट्रैक्टर तो कोई ऑटो रिक्शा में अपनी सरसों की फसल लेकर पहुंचा। देर रात तक मंडियों में सरसों की खरीद भी चली। खरीद का आंकलन भी आज तक हो पाएगा।

गेट पास काटने में कर्मचारियों को पसीने छूटे
भिवानी जिले की 11 मंडियों में किसानों की सरसों खरीद की जा रही है। शुक्रवार को खरीद का अंतिम दिन है। इसलिए बचे हुए किसानों ने सरसों के साथ मंडियों का रुख कर लिया है। ये किसान ट्रैक्टर ट्राली या फिर ऑटो रिक्शा में ही अपनी फसल डालकर ला रहे हैं। मंडियों के बाहर वाहनों की लंबी कतारों से सड़कों पर भी जाम के हालात बने है वहीं मंडियों में भी गेट पास काटने में कर्मचारियों को पसीने छूट रहे हैं।
विज्ञापन


दो हजार किसानों के गेट पास काटे थे
वीरवार को भी अकेले भिवानी मंडी में करीब दो हजार किसानों के गेट पास काटे थे, आज भी करीब दो से ढाई हजार किसानों के गेट पास कटने की उम्मीद है। देर शाम तक कर्मचारी किसानों के गेट पास ही काट पाए, लेकिन फिर भी काफी ऐसे किसान बचे जिन्हें गेट पास नहीं कटने पर सड़क पर लगी लंबी कतार में अपने ट्रैक्टर पर ही रात बितानी पड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें