फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला पदार्थ खाने से गर्भवती महिला की मौत

Thu, 01 Sep 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन
death - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया। मामला बृहस्पतिवार रात का है। राजीव कॉलोनी में रहने वाले मध्य प्रदेश के जिला छत्तरपुर के गांव हिमालय वासी कालीचरण अपनी पत्नी गायत्री देवी के साथ राजीव कॉलोनी में रहता है। दोनों मजदूरी करते हैं। बुधवार रात संदिग्ध हालात में जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला गायत्री देवी की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सेक्टर 13 चौकी पुलिस भी अस्पताल पहुंची।
विज्ञापन


मृतका के पति कालीचरण ने बताया कि उसकी पत्नी पिछले कुछ दिनों से बीमार थी और भूलवश उसने दवा की जगह कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। जिस कारण उसकी मौत हुई।
पुलिस ने मामले में मृतका के भाई से फोन पर एमपी में बात की। जिसके बाद इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई। मृतका करीब छह माह से गर्भवती थी। मृतका के पति कालीचरण ने बताया कि उसकी शादी सात-आठ साल पूर्व हुई थी। अब उसकी पत्नी गर्भवती थी और सभी नए मेहमान के आने का इंतजार कर रहे थे कि यह सब हो गया। मामले में सेक्टर 13 चौकी इंचार्ज एसआई रामनिवास ने बताया कि मृतका के पति के बयान पर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें