फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: भिवानी में ई- रिक्शा का निकला टायर, नीचे दबने से एक साल की बच्ची की दर्दनाक मौत

Sat, 17 Aug 2024 11:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

महिला अपने मासूम बच्ची के साथ सेक्टर जा रही थी। ई-रिक्शा चालक की मौके पर धुनाई की गई। 
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त ई रिक्शा। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी शहर के बीटीएम चौक के समीप शनिवार दोपहर 12 बजे अचानक ही चलती ई-रिक्शा का टायर निगल गया। इसकी वजह से ई-रिक्शा पलट गई और उसके नीचे दबने से एक साल की बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने ई-रिक्शा चालक की धुनाई कर डाली।

विज्ञापन


भिवानी निवासी फेजल की ई-रिक्शा में सवार होकर दो महिलाएं एक साल की बच्ची के साथ सेक्टर 13 की तरफ जा रही थीं। जब फेजल की ई-रिक्शा बीटीएम चौक के समीप पहुंची तो अचानक ही उसका पिछला टायर निकल गया। इससे ई-रिक्शा एक तरफ पलट गई। ई-रिक्शा के अंदर बैठी हालु बाजार सुनारों की गली निवासी महिला के गोद से एक साल की बच्ची देविका छूटकर ई-रिक्शा के नीचे दब गई।

देविका को तुरंत जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। देविका अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि मृतका बच्ची के परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें