फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी: भाजपा के जिला विस्तारक की सड़क हादसे में मौत, दिनभर पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर रात को बाइक से जा रहे थे घर

Wed, 23 Mar 2022 11:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बवानीखेड़ा, भिवानी (हरियाणा)

सार

जिला विस्तारक राघवेंद्र आर्य बुधवार को जिले में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेकर बाइक से अपने गांव कुंभा में जा रहे थे।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर अस्पताल में पहुंची पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के भिवानी जिले के बवानीखेड़ा कस्बे के बीके स्कूल के पास बुधवार रात करीब 9:30 बजे सड़क हादसे में भाजपा के जिला प्रचारक राघवेंद्र आर्य की मौत हो गई। राघवेंद्र आर्य बुधवार को भिवानी में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर बाइक से अपने गांव कुंभा में जा रहे थे। कस्बा बवानीखेड़ा में बीके स्कूल के समीप अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः  रेलवे: नॉन इंटरलॉकिग कार्य के कारण आठ ट्रेनें आंशिक रद्द, हिसार से सिरसा और बठिंडा के बीच नहीं चलेंगी ट्रेनें
विज्ञापन


उनकी उम्र करीब 60 वर्ष की थी। दुर्घटना के बाद  राहगीर उसे बाइक से ही कस्बे के नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने  मामले की सूचना पुलिस  को दी। सूचना पाकर बवानीखेड़ा पुलिस अस्पताल में पहुंच चुकी थी और मामले की छानबीन में लगी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें