फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी का इलाज कराने आए फौजी का पर्स चोरी

Tue, 06 Dec 2016 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
k
विज्ञापन

विज्ञापन
भिवानी के सामान्य अस्पताल में पत्नी का इलाज कराने आए फौजी के बैग से पर्स चोरी कर लिया गया। पर्स में 10 हजार की नगदी के अलावा कैंटीन कार्ड, फौज के कागजात थे। फौजी ने इसकी शिकायत पुलिस में की।
विज्ञापन

मामला सोमवार दोपहर का है। कारी धारणी गांव वासी फौजी अनिल अपनी पत्नी का इलाज कराने सामान्य अस्पताल आया था। उसने कंधे पर बैग लटका रखा था। जिसमें पर्स व अन्य कागजात थे। अनिल के अनुसार पहले वह फिजिशियन के पास गए। वहां काफी भीड़ थी। वहां चिकित्सक से जांच करवाई और फिर नेत्ररोग विभाग पहुंचे। वहां पर्स की जांच तो पर्स गायब मिला। फिजिशियन कक्ष के बाहर ही भीड़ के दौरान उसके बैग से पर्स चोरी किया गया। पर्स में 10 हजार की नगदी थी। नए नोट थे। पर्स में कैंटीन कार्ड, कुछ अन्य जरूरी कागजात थे। कागजात ज्यादा जरूरी है मामले में अस्पताल चौकी से एसआई धर्मबीर सिंह ने बताया कि रुपये चोरी होने की शिकायत फौजी अनिल ने की है। दिनोद गेट चौकी में उनकी शिकायत भिजवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें