फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से गायब बुजुर्ग की हत्या कर खेत में दबाया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन से गायब बुजुर्ग की हत्या कर खेत में दबाया, पुलिस ने खुदाई कर शव निकाला
विज्ञापन

लोहारू। दो दिन से गायब 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव लोहारू पुलिस ने खेत की खुदाई कर निकलवाया। नग्न हालत में मिले बुजुर्ग के शव पर धारदार हथियार के निशान पाए गए। मृतक के परिजनों ने खेत मालिक के बेटे पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस ने फिलहाल अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
सोहासंड़ा गांव निवासी मृतक के पुत्र विनोद कुमार ने बताया कि 20 फरवरी को उसके गांव की ही विनोद कुमार ने उसके पिता माणक राम को अपने खेत में स्प्रे करने के लिए बुलाया था। जब उसके पिता देर शाम तक घर नहीं लौटे तो उसने सुरेंद्र को फोन किया लेकिन उसका फोन बंद था। इसके बाद आस-पास और जान-पहचान से पता किया लेकिन कुछ पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। वीरवार को भी जब उसके पिता घर वापस नहीं पहुंचे तो वह ग्रामीणों के साथ लेकर कई जगह तलाश की। तलाश के दौरान सुरेंद्र के खेत में एक जगह ताजा खुदाई और घसीटे जाने के निशान मिला तो ग्रामीणों के साथ थाना लोहारू पहुंचकर जानकारी दी। इसके बाद एसडीएम को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त करके डीएसपी कुलदीप बैनीवाल, एफएसएल टीम व चिकित्सकों की मौजूदगी में ग्रामीणों द्वारा बताई गई जगह पर खुदाई करवाई। खुदाई के दौरान क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ जिसकी पहचान माणक राम के रूप में हुई। इस दौरान लोहारु पुलिस ने पास ही सुरेंद्र के ट्यूबवेल से मृतक की पैंट तथा किसी और के खून से सने हुए कपड़े बरामद किए। लोहारू थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 व एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मृतक के गले और सिर पर तेज हथियार से किए गए वार के निशान हैं और उसके पैर भी टूटे हुए हैं। मृतक का शव नग्न अवस्था में बरामद हुआ है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। मृतक के शव का चिकित्सा बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी, लोहारू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें