फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में तैरता मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर में तैरता मिला बुजुर्ग व्यक्ति का शव
विज्ञापन

भिवानी। जुई-मिताथल माइनर में वीरवार शाम को एक बुजुर्ग की लाश तैरती हुई मिली। सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेजा। काफी पूछताछ के बाद भी शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन

गांव मिताथल के पास जुई माइनर में बेलदार ने वीरवार सुबह एक व्यक्ति का शव तैरता हुआ देखा। उसने इस मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव अपने कब्जे मेें लिया। मृतक की उम्र 60 साल से अधिक बताई जा रही है। मृतक सफेद कुर्ता पहना हुआ था। पुलिस ने आस-पास के क्षेत्र में पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने पहचान के लिए शव को शव गृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें