मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि सूई गांव में वन प्रोडक्ट-वन ब्लॉक के तहत 50 एकड़ में छोटे उद्योगों का एक कलस्टर बनाया जाएगा। अगर एक गांव में जमीन उपलब्ध नहीं हुई तो दो गांवों को मिलाकर यह प्रोजेक्ट पूरा किया जाएगा। गांव में बॉक्सिंग और एथलेटिक्स एकेडमी बनाई जाएंगी।
सूई से दांग गांव तक 5 करम के रास्ते पर मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से सड़क बनाई जाएगी। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। भिवानी से सूई की ओर आने वाले गंदे पानी को रोका जाएगा। सीवर के पानी को शोधित करने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल बुधवार को हरियाणा के भिवानी जिले में गांव सूई में स्वप्रेरित आदर्श ग्राम योजना के उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति के आगमन से पहले ग्रामीणों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वप्रेरित आदर्श ग्राम योजना के तहत गांव सुई में झील, पार्क, ऑडिटोरियम, पुस्तकालय, सड़कें, गलियां व राजकीय स्कूल को नया स्वरूप मिला है।
ग्रामीणों की ओर से रखी जा रही सभी मांगों को पूरा करवाएंगे। वन प्रोडक्ट-वन ब्लॉक के तहत 50 एकड़ में छोटे-छोटे उद्योगों का एक कलस्टर बनाया जाएगा। जिससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। गांव में स्पोर्ट्स के प्रति युवाओं की रुचि को देखते हुए स्पोर्ट्स प्रोजेक्ट के लिए संभावनाएं तलाशी जाएंगी।
सूई से दांग गांव तक 5 करम के रास्ते पर मार्केटिंग बोर्ड के माध्यम से सड़क बनाई जाएगी। गांव में पेयजल आपूर्ति के लिए प्रोजेक्ट बनाया जाएगा। भिवानी शहर के गंदे पानी को गांव में आने से रोकने के लिए सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जाएगा, ताकि गांव में स्वच्छ पानी आ सके। सीएम ने कहा कि सांसद धर्मबीर सिंह की ओर से रखी गई मांग के तहत निगाना व दांग फीडर पर जरूरत अनुसार कार्य करवाया जाएगा।
यह भी पढ़ें ः राष्ट्रपति ने सूई के नागरिकों को दिया राष्ट्रपति भवन आने का न्योता: बोले- हर नागरिक का इस पर मेरे जितना ही हक
140 खंडों में लघु उद्योग स्थापित होंगे : दुष्यंत
उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए 140 खंडों में वन ब्लॉक वन प्रोडक्ट योजना के तहत लघु उद्योग स्थापित किए जाएंगे। सूई गांव में भी इस योजना के तहत एक लघु उद्योग स्थापित कराया जाए। वन स्टॉप, वन सेंटर इस गांव में बनाया जाए तो प्रदेश सरकार की ओर से 85 प्रतिशत आर्थिक सहयोग देंगे। जिससे इस गांव में बनने वाले उत्पाद अमेजन, फ्लिपकार्ट विदेशों में भी बेच सकें। आदर्श गांव को और आगे ले जा सकते हैं।
अन्य उद्योगपति भी लेंगे प्रेरणा : दलाल
कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि सूई गांव को आदर्श गांव बनाने के लिए जिंदल परिवार की ओर से उठाया गया कदम अच्छी पहल है। इस पहल से प्रदेश के अन्य उद्योगपतियों को भी प्रेरणा मिलेगी। अपनी जन्मभूमि के प्रति लगाव भी बढ़ेगा। कृषि मंत्री ने मुख्यमंत्री व एसके जिंदल से गांव में खेल विश्वविद्यालय स्थापित करने की भी मांग की। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद धर्मबीर सिंह ने कहा कि पिछले सात वर्षों में नई योजनाओं का आज दूसरे प्रदेश भी अनुसरण कर रहे हैं। नई नीति के बाद सरकारी नौकरियों में पारदर्शिता आने से पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरियां मिली हैं। पुलिस की सब इंस्पेक्टर की भर्ती में भिवानी जिले के करीब 100 युवाओं का चयन हुआ है। पहले दो तीन युवाओं का चयन ही होता था।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में एसके जिंदल की पुत्रवधू ममता जिंदल ने आभार जताया। इस मौके पर हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, विधायक घनश्याम दास सर्राफ, विधायक बिशंभर वाल्मीकि, उपायुक्त आरएस ढिल्लो, पुलिस अधीक्षक अजीत शेखावत, श्रीकृष्ण जिंदल, अजय जिंदल, स्वाति जिंदल, पूर्व विधायक शशि परमार, भाजपा जिला अध्यक्ष शंकर धूपड़ सहित अन्य मौजूद रहे।