मिट्टी से बने मटके खरीदती युवती ।
भिवानी। तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री से ऊपर चला गया है और न्यूनतम तापमान 27.7 दर्ज किया है। अब गर्मी बढ़ने के साथ मिट्टी के मटकों की डिमांड बढ़ गई है। दुकानों पर मटके खरीदने के लिए लोगों की भीड़ हर रोज उमड़ रही है।
शहर के सरकुलर रोड पर कुम्हारान मोहल्ला स्थित ओम मटका भंडार के मालिक ने बताया कि गर्मी बढ़ने से मिट्टी के मटकों की डिमांड बढ़ गई है। इनमें टोंटी वाले मिट्टी के मटकों की मांग ज्यादा है। मिट्टी के मटकों में पानी ठंडा रहता है। इस मौसम में फ्रिज के पानी से मटके का पानी अच्छा रहता है। मटके में पानी पुरा दिन ठंडा रहता है। दुकान पर हर रोज 100 के करीब ग्राहक आते हैं और उनमें से 60 के करीब मटके खरीद कर ले जाते हैं। गर्मी में मटकों का मूल्यों अलग-अलग है। इसमें बड़ा मटका 120 व छोटा मटका 100 रुपये का है। वहीं पानी के कैंपर जैसे दिखने वाले मटके भी ग्राहकों को अपनी और आकर्षित कर रहे हैं। सिम्पल मटकों की तुलना में टोंटी वाले मटकों की डिमांड ज्यादा है। संवाद