फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: स्टेशन के ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के काम ने फुलाई शहरवासियों की सांसे, लगे हर दस मिनट बाद बिजली कट

Tue, 07 May 2024 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। अब 132 केवी पावर सब स्टेशनों के भीमकाय यानी 10 एमवीए से लेकर 50 एमवीए क्षमता के भारी भरकम बिजली ट्रांसफार्मरों पर भी स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। इसके बाद पंचकूला मुख्यालय में बैठे अधिकारी भिवानी सर्कल की खपत और बिजली रीडिंग दर्ज करेंगे। इससे भिवानी जिले में बिजली की रोजाना हो रही खपत का भी सटीक अंदाजा लगाया जा सकेगा। इतना ही नहीं मंगलवार को ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाए जाने के कार्य को लेकर हर दस मिनट बाद बिजली के कट लगे।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान भी 41.1 डिग्री दर्ज किया गया। बिजली कट और अत्यधिक तापमान की वजह से शहरवासियों की भी सांसें फूल गई। वहीं सरकारी कार्यालयों का कामकाज ठप रहा। बाजार में भी बिजली की आंख मिचौली से लोगों का कारोबार भी प्रभावित हुआ। दिनभर लगे असंख्य कटों की वजह से इन्वर्टर की बैटरी भी जवाब दे गई। जिसे चार्ज होने का मौका ही नहीं मिला। वहीं बिजली पावर सब स्टेशन पर भी कर्मचारी एक के बाद एक बिजली ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद आपूर्ति को बहाल करते रहे।
अचानक ही तापमान में अत्यधिक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में ऐन गर्मी के मौसम में बिजली निगम ने शहर के 132 केवी पुराना बिजली घर में लगाए गए 40-50 एमवीए, इलेवन केवी टी-थ्री और 10-16 एमवीए के बिजली ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया। हालांकि निगम ने 132 केवी पावर सब स्टेशन पर इस कार्य के लिए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम की तरफ से बिजली कट का परमिट लिया था, लेकिन शहरवासियों को इसकी कोई जानकारी नहीं थी, न ही लोग अचानक लगने वाले कटों के लिए तैयार दिखे। क्योंकि तापमान 41 डिग्री से भी पार हो गया, ऐसे में अत्यधिक गर्मी में लगे बिजली कटों ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं अधिक लोड की वजह से बिजली ट्रांसफार्मर भी हांफने लगे।
विज्ञापन

90 लाख यूनिट तक पहुंची खपत
आम तौर पर भिवानी सर्कल की रोजाना की बिजली खपत 79 लाख यूनिट प्रतिदिन आंकी जा रही थी, लेकिन पिछले तीन दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी से ये खपत अब 90 लाख यूनिट प्रतिदिन तक पहुंच गई है। वहीं पावर सब स्टेशनों पर स्मार्ट मीटर लगाना इसलिए भी जरूरी हो गया क्योंकि अब इन ट्रांसफार्मरों पर चल रहा बिजली लोड, रीडिंग और खपत का पंचकूला में बैठे अधिकारी अपने कंप्यूटर की स्क्रीन पर ही देख पाएंगे।
132 केवी ओल्ड पावर हाउस के तीन बिजली ट्रांसफार्मरों पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया गया है। इसकी वजह से बिजली कट लगे हैं। एक ट्रांसफार्मर पर स्मार्ट मीटर लगाने के बाद गर्मी को देखते हुए उसे तत्काल चालू कराने का प्रयास रहा है। स्मार्ट मीटर के जरिए पंचकूला मुख्यालय में इन ट्रांसफार्मरों की मॉनिटरिंग होगी, जिससे इन पर चलने वाले बिजली लोड, खपत और रीडिंग की सटीक जानकारी भी अधिकारियों को मिलेगी।
विज्ञापन

- बालकिशन शर्मा, कनिष्ठ अभियंता, इंचार्ज 132 केवी पुराना पावर सब स्टेशन भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें