भिवानी। सीआईए द्वितीय पुलिस ने हरियाणा पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे से पेपर पास कराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सीआईए द्वितीय के सहायक उपनिरीक्षक संदीप ने इस मामले में एक आरोपी को जींद से गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अजय कुमार निवासी बराह खुर्द जींद के रूप में की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी अजय कुमार ने बताया कि उसकी दोस्ती विवेक से हुई थी। आरोपी विवेक ने बताया कि वह हरियाणा पुरुष भर्ती परीक्षा में उसकी जगह बैठकर उसका पेपर पास करवा देगा। इस पर हरियाणा सिपाही भर्ती पुरुष परीक्षा में अजय की जगह आरोपी विवेक ने परीक्षा में बैठकर पेपर दिया था। पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।