फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से होगी हरियाणा कांस्टेबल पुरुष भर्ती परीक्षा के लिए एडवांस टिकट बुकिंग

विज्ञापन
बस स्टैंड स्थित बूथों पर लगीं रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। हरियाणा कांस्टेबल पुरुष भर्ती लिखित परीक्षा के लिए रोडवेज विभाग स्पेशल बसों का संचालन करेगा। इसके लिए बुधवार सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक एडवांस टिकट बुकिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन

कांस्टेबल पुरुष भर्ती परीक्षा 31 अक्तूबर के अलावा एक व दो नवंबर को आयोजित की जाएगी। अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं के लिए अलग-अलग तिथियों पर एडवांस टिकट बुकिंग होगी।
हरियाणा रोडवेज डिपो महाप्रबंधक मनोज कुमार के निर्देश पर भिवानी बस स्टैंड से 31 अक्तूबर की लिखित परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए बुधवार से एडवांस टिकट बुकिंग की जाएगी। परीक्षार्थी पंचकूला, अंबाला, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़ और नारनौल के लिए एडवांस टिकट बुकिंग करा सकते हैं। इसी तरह एक नवंबर की लिखित परीक्षा के लिए 28 अक्तूबर को एडवांस टिकट बुक किए जाएंगे, जबकि दो नवंबर की पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए 29 अक्तूबर को एडवांस टिकट बुक होगा। परीक्षार्थी निर्धारित तिथियों को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक संबंधित परीक्षा केंद्र तक जाने और वापस आने के लिए दोनों तरफ की टिकट एडवांस बुकिंग करा सकते हैं।
विज्ञापन

तोशाम बस स्टैंड पर भी होगी एडवांस टिकट बुकिंग
बस स्टैंड प्रबंधक रामफल टाला ने बताया कि हरियाणा पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों तक तोशाम से रोडवेज की स्पेशल बसें पहुंचेंगी। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए रोडवेज से एडवांस टिकट बुकिंग भी करा सकते हैं , जिसके लिए रोडवेज अधिकारियों ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। बसों के संचालन संबंधी जानकारी बस स्टैंड के पूछताछ नंबर रामफल टाला 9812000568, रणबीर पूनिया 9812878201, मनोज कुमार 9416075509 जारी किए है।
पास मान्य नहीं
हरियाणा सिपाही पुरुष भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिनों तक रोडवेज की स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। जिसके लिए एडवांस टिकट बुकिंग कराए जाएंगे। इन स्पेशल बसों में कोई भी सरकारी स्टाफ या बस पास मान्य नहीं होगा। सभी परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों को स्पेशल बसों में सीट नंबर आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

-पवन कुमार, संस्थान प्रबंधक भिवानी बस स्टैंड।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें