फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति-पत्नी के विवाद में ससुराल में घर के बाहर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। औद्योगिक थाना की टीम ने पति-पत्नी के विवाद में ससुराल में घर के बाहर गोली चलाने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक होंडा गाड़ी व लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस को विद्यानगर कॉलोनी निवासी सत्यवीर सिंह ने शिकायत दी थी। उसने बताया था कि वह रिटायर्ड फौजी है और उसकी छोटी बेटी की शादी 2003 में लाखन माजरा निवासी रवींद्र के साथ की थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हैं। पिछले कुछ समय से उसकी लड़की और दामाद के बीच आपसी मनमुटाव चल रहा था। इसी वजह से उसकी लड़की उनके पास पिता के घर आकर रह रही थी। गत 21 नवंबर की शाम को उसका दामाद रवींद्र उनके घर आया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। उसने जान से मारने की धमकी दी और फिर घर के बाहर दो हवाई फायर कर दिए। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया था। औद्योगिक पुलिस थाना क्षेत्र की सब्जी मंडी पुलिस चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान लाखन माजरा निवासी रवींद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल एक होंडा गाड़ी व एक लाइसेंसी रिवाल्वर और दो कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें