फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

86 वर्षीय वृद्धा के साथ दुष्कर्म, गांव के युवक पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहल (भिवानी)। क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। उक्त गांव के युवक पर एक 86 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। महिला के पुत्र की शिकायत पर पुलिस ने नामजद युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित महिला की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई है। पुलिस में दी शिकायत में महिला के पुत्र ने बताया कि वीरवार रात को घर पर सब लोग सोए हुए थे। रात को किसी समय गांव का एक युवक उनके घर में घुस आया और उसकी 86 वर्षीय वृद्ध माता के साथ दुष्कर्म कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो युवक घर से फरार हो गया। घटना की सूचना पर बहल पुलिस ने पीड़ित महिला का मेडिकल करवाया और नामजद युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें