फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने गए युवक से लूटे 50 हजार, सोने की चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू रोड पर अपनी गाड़ी की रिपेयरिंग कराने के बाद टेस्ट ड्राइव लेने गए एक युवक के साथ बाइक सवार युवक ने अपने साथियों से मिलकर 50 हजार की नकदी लूट ली और गले से सोने की चेन भी झपटी। हमलावरों ने युवक की पिटाई भी कर डाली। मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

गांव रूपगढ़ निवासी विजय यादव ने बताया कि वीरवार दोपहर बाद तीन बजे अपनी गाड़ी की टेस्ट ड्राइव लेने के लिए लोहारू रोड पर गया था। उसने अपनी गाड़ी में व्हील एलाइनमेंट का काम कराया था। जब वह डिवाइडर के कट से गाड़ी को वापस मोड़कर आ रहा था तो उसकी गाड़ी को पीछे से एक बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हमलावर युवक ने उसके साथ बदतमीजी की और फिर अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसकी धुनाई कर डाली। विजय यादव ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उससे 50 हजार रुपये की नकदी और गले से दो तोले सोने की चेन लूट छीनकर ले गए। मामले की शिकायत अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी।
पुलिस चौकी इंचार्ज सज्जन सिंह ने बताया कि पुलिस ने विजय यादव की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें