फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का मिला साथ तो अर्जुन अवार्डी को मिला हक

Thu, 26 Sep 2013 11:46 PM IST
भिवानी/सुरेश मेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अर्जुन अवार्डी बॉक्सर कविता चहल को प्रमोशन देने का मामला हरियाणा के सीएम के दरबार में गूंजा। सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने सीएम को कविता के योग्यता के बावजूद केवल सिपाही बने रहने के विषय में अवगत करवाया।
विज्ञापन


इस पर सीएम ने सांगवान को आश्वासन दिया कि अक्तूबर में कविता को प्रमोशन देकर सम्मानित किया जाएगा। अमर उजाला पिछले एक सप्ताह से लगातार कविता चहल को उसका हक दिलाने की मांग कर रहा है। कविता पर्याप्त योग्यता के बावजूद राज्य में केवल सिपाही हैं, जबकि समान योग्यता वाले डीएसपी लगे हुए हैं।

सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान ने अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि वह चंडीगढ़ में वीरवार को मुख्यमंत्री से मिले थे। गन्ने के भावों को लेकर उनकी सीएम से बैठक थी। इस दौरान उन्होंने मुक्केबाज कविता का हक उसे देने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी थी। उनको मुख्यमंत्री ने विश्वास दिलाया है कि वह खुद हर पात्र खिलाड़ी को उसका हक देने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन


सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री हुड्डा ने उनको बताया कि अक्तूबर मध्य तक महिला बॉक्सर कविता का प्रमोशन कर दिया जाएगा। कविता उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव निमली मालपोष से हैं, इसलिए उनका भी फर्ज बनता है कि वह उनको उपलब्धियों का हक दिलवाएं।
विज्ञापन


कविता को प्रदेश सरकार पर भरोसा
81 किलो से अधिक भार वर्ग में अंतर्राष्ट्रीय महिला बॉक्सर कविता चहल ने अमर उजाला से दूरभाष पर बातचीत में बताया कि उनको सरकार पर भरोसा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें