फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: कुंडली बॉर्डर पर किसान आंदोलन में शामिल बुजुर्ग बाबा की मौत

Tue, 02 Nov 2021 11:45 AM IST
प्रमोद कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

सोनीपत के कुंडली धरनास्थल पर रहे बाबा की संदिग्ध अवस्था में मौत होने का मामला सामने आया है। यह बाबा पंजाब के लुधियाना के किसानों की झोंपड़ी में रह रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
किसानों की झोंपड़ी, जहां पर बाबा का शव मिला। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के कुंडली धरनास्थल पर टीडीआई के पास पंजाब के लुधियाना के किसानों की झोपड़ी में रह रहे बाबा की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। वे करीब छह माह से किसानों के साथ रह रहे थे। सूचना के बाद पहुंची कुंडली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टीडीआई के पास रह रहे पंजाब के लुधियाना के गांव गुडे के किसानों की झोपड़ी में रह रहे बुजुर्ग बाबा का शव मंगलवार सुबह झोपड़ी के अंदर मिला। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-सिपाही परीक्षा पर हंगामा: सुरजेवाला बोले- सीएम व कैबिनेट 30 प्रश्न हल कर दिखाएं, मनोहर का जवाब- सिपाही बनने पर दूंगा परीक्षा
विज्ञापन


झोपड़ी में रहने वाले किसान फिलहाल अपने घर पंजाब गए हैं। बताया गया है कि बाबा कई दिन से बीमार थे और उनके पैरों में सूजन आई थी। सुबह जब पास में रह रहे किसान झोपड़ी में गए, तो बाबा मृत मिले। किसानों का कहना है कि वह उनका असली नाम व पता नहीं जानते। सभी उन्हें लाडी बाबा के नाम से ही जानते थे। मामले की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें