हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कैंटर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत के राई क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन तेज रफ़्तार का कहर देखने को मिला। खेवड़ा में तेज रफ्तार कैंटर ने ट्रॉली के पास खड़े बुजुर्ग को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। खेवड़ा निवासी 60 वर्षीय नवराज मंगलवार को सुबह झुंडपुर रोड पर ट्रैक्टर के साथ ट्राली जोड़ रहा था। इसी बीच अचानक तेज रफ्तार कैंटर आया और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। जिससे नवराज ट्रैक्टर व ट्रॉली के बीच फंस गया और बुरी तरह घायल हो गया।