फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंश की पूंछ के पीछे पटाखा लगाकर किया जख्मी, सीसीटीवी फुटेज वायरल

विज्ञापन
Wounded by a firecracker behind the tail of the cow, CCTV footage goes viral - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर थाना क्षेत्र में गोवंश की पूछ के पीछे पटाखा लगाकर जख्मी करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक सीसीटीवी की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें गोवंश से क्रूरता साफ दिखाई दे रही है। इसकी वीडियो जब गोरक्षकों व समाजसेवी संस्थाओं तक पहुंची तो उनका गुस्सा फूट पड़ा और कार्रवाई की मांग को लेकर अंबाला शहर एसपी कार्यालय पहुंच गए, जहां एसपी की गैर मौजूदगी में डीएसपी रामकुमार को शिकायत सौंपी।
विज्ञापन

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी ने शिकायत महेश नगर थाना प्रभारी को भेज दी ताकि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाए। डीएसपी रामकुमार ने गोरक्षकों को आश्वासन दिया कि महेश नगर थाने में जांच के बाद पशु क्रूरता के तहत जो कार्रवाई बनती है वो अमल में लाई जाएगी। गोरक्षकों का कहना था कि उन्हें वीडियो से पता चला कि महेश नगर में कुछ युवक सड़क के बीच बैठे गोवंश की पूंछ के पास पटाखा रखकर जला देते हैं। इस पटाखे की चिंगारी से गोवंश भी जख्मी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें