फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन लेकर करेंगे स्वरोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत बुधवार को खंड शहजादपुर में तीसरे चरण के अंत्योदय मेले का आयोजन किया गया। मेले में शहजादपुर माजरा के परविंद्र सिंह व गांव खानपुर ब्राह्मणा के जरनैल सिंह व गांव पतरेहड़ी की आरती ने पशुपालन हेतु दो-दो भैंसों का लोन लिया है। वहीं, गांव फतेहगढ़ के संदीप सिंह ने भेड़ पालन के लिए मेले में लोन के लिए आवेदन किया, जो स्वीकृत हो गया है। सभी का कहना है कि वे पशुपालन कर खुद का रोजगार शुरू करेंगे।
विज्ञापन

इससे पहले सीएमजीजीए शरत नैनान मात्यू ने मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं और प्रबंधों का जायजा लिया। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर पात्र लोगों को सरकार की कल्याणकारी व स्वरोजगार शुरू करने से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी गई।
बता दें कि इन मेलों में प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को जोड़ा जा रहा है। इन योजनाओं में से परिवार की रुचि के अनुसार मौके पर ही अधिकारियों द्वारा आवेदन करवाया जा रहा है। परिवार पहचान पत्र के सत्यापन की प्रक्रिया के तहत जिन परिवारों की आय एक लाख रुपये से कम पाई गई, उन्हें इन मेलों में आमंत्रित किया गया है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि सभी परिवारों की न्यूनतम आय एक लाख 80 हजार से ऊपर हो।
विज्ञापन

मेले में 161 लाभार्थी पहुंचे
समाज शिक्षा एवं पंचायत अधिकारी राहुल ने बताया कि बुधवार को मेले में तीन सौ में से 161 लाभार्थी पहुंचे। इनमें से 114 को विभिन्न विभागों में लाभ हेतु भेजा गया है। 75 पशुपालन विभाग, 16 रोजगार विभाग, आठ हरियाणा महिला विकास, पांच हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद, चार पिछड़े वर्ग विभाग, एक ग्रामीण विकास, दो डेयरी, दो कौशल विकास और एक अनुसूचित जातियां वित्तीय विकास निगम से संबंधित हैं। छह व्यक्ति इच्छुक नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें