फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ट्विनसिटी में जलभराव, लोग परेशान

विज्ञापन
शास्त्री कालोनी के पास सर्विस लेन पर भरा बरसात का पानी से कुछ इस तरह से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
गत दिवस हुई 25.2 एमएम झमाझम बारिश में ट्विनसिटी में कई जगहों पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। बारिश से रेलवे अंडर ब्रिज, शास्त्री कॉलोनी सहित विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। सिटी के इंकों की ओर से सेेक्टर नौ के जाने वाले रास्ते के बीच रेलवे अंडरब्रिज के नीचे जलभराव हो गया। जहां से लोग अपने दोपहिया वाहनों से मुश्किल से गुजरे। जबकि कुछ अंडरब्रिज के नीचे पानी देखकर वापस ही लौट गए।
विज्ञापन

वहीं सिटी के अग्रसेन चौक से कोर्ट पुल के नीचे दोनों ओर भी जलभराव की स्थिति बन रही। अग्रसेन चौक स्थित भारत विकास परिषद चैरिटेबल अस्पताल के सामने बरसाती पानी जमा होने के कारण आने वाले मरीजों को अस्पताल में जाने के लिए पानी से गुजरना पड़ा है। वहीं यह रास्ता अस्पताल से बंद फाटक की ओर जा रहा है। इस ओर एक बड़ी मार्केट है। इसमें प्रतिदिन सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। गत दिवस हुई बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। पानी की निकासी के मामले में अभी निगम की ओर से पुख्ता इंतजाम करने शेष हैं। केवल शहर ही नहीं बल्कि छावनी में भी जलभराव की स्थिति रही।
ऐसा ही दृश्य बन रहे शहीद स्मारक के पास स्थित पावर हाउस के पास सर्विसलेन पर दिखाई दिया। जहां पर पानी जमा हुआ था और लोगों को वहां से गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ रही थी। मुख्य सड़क ही नहीं बल्कि सेवा समिति स्कूल के पास अंडरब्रिज, कच्चा बाजार, मोहड़ा मंडी व अन्य जगहों पर दिखाई दिया।

शास्त्री कालोनी के पास सर्विस लेन पर भरे बरसात के पानी के निकालते हुए।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें