फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोबर धन परियोजना से मिलेगा स्वच्छ पर्यावरण, राजस्व बढ़ेगा

विज्ञापन
गांव सुल्लर में गोबर धन परियोजना का शिलान्यास करते हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला - फोटो : Ambala
विज्ञापन
हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने अंबाला में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने गांव सुल्लर में गोबर धन परियोजना का शिलान्यास किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुल्लर गांव में स्थापित किया जा रहा यह प्रोजेक्ट प्रदेश का दूसरा ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसे जहां ग्रामवासियों को गोबर से रसोई गैस मिल पाएगी। यह प्रोजेक्ट छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा। इससे ग्रामीणों को स्वच्छ पर्यावरण मिलेगा और पंचायत के राजस्व में वृद्धि होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गोबर धन परियोजना से निकलने वाली खाद खेतों में प्रयोग हो पाएगी। साथ ही उन्होंने मनरेगा स्कीम के तहत सड़कों के किनारों, नहर, खेतों की खाल की सफाई, स्कूल की चहारदीवारी, रिपेयर, पेंट, पौधरोपण जैसे कार्यों के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने गांव मे चौपाल, स्कूल से गुरुद्वारा तक की सड़क को ऊंचा करवाने, मंदिर में शेड निर्माण आदि की मांग को पूरा करते हुए गोशाला के लिए 11 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री और सांसद रतनलाल कटारिया ने गोशाला को ट्रैक्टर-ट्राली देने की घोषणा की। वहीं विधायक असीम गोयल ने गोबर धन परियोजना के तहत लगे इस प्रोजेक्ट का गांव वासियों को बहुत लाभ मिलेगा।
यह है योजना
उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया गोबर धन परियोजना पर लगभग 85 लाख रुपये की राशि खर्च होगी। यह परियोजना स्वच्छ भारत मिशन और जिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पंचायती राज विभाग के माध्यम से पूरी होगी। इस प्लांट की क्षमता 400 क्यूम है। इसमें बायोडिग्रेडेबेल वेस्ट एवं गोबर, पोल्ट्री वेस्ट, किचन वेस्ट आदि रॉ मैटेरियल के तौर पर होगा। प्रतिदिन आठ टन रॉ मैटेरियल की जरूरत पड़ेगी। रॉ गैस जनरेशन 360 क्यूम प्रतिदिन 90 प्रतिशत क्षमता के साथ, प्यूरिफाईड गैस 160 केजी प्रतिदिन उत्पन्न होगी और प्रथम चरण में 100 घरों को गैस की आपूर्ति पाइपलाइन के माध्यम से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें