फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ से बनी बाइक रेहड़ी को ट्रक ने टक्कर, पिता की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। जुगाड़ से बनी बाइक रेहड़ी को तेजरफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता की मौत हो गई जबकि उनका बेटा घायल हो गया। हिसार रोड पर हुई सुबह हुई घटना के समय वे रेहड़ी लेकर खेतों में खाद डालने जा रहे थे। नग्गल थाने केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद गमगीन माहौल में शव का दाह संस्कार किया गया। आरोपी की तलाश जारी है। नडियाली के कुलविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता दो भाई और तीन बहनें हैं। सबसे छोटा चाचा रणसिंह है। वीरवार को वह चाचा रणसिंह व उनके बेटे कुलदीप के साथ जुगाड़ से बनी बाइक रेहड़ी में लेकर खेतों की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे रेहड़ी को हिसार रोड पर सड़क के किनारे खड़ी करके खाद उतार रहे थे। उसी दौरान वहां से गुजरे ट्रक ने रेहड़ी को टक्कर मार दी। कुलविंदर के अनुसार वह साइड में कूद गया जबकि रणसिंह और कुलदीप घायल हो गए। दोनों को सिटी नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने रणसिंह को मृत घोषित कर दिया जबकि कुलदीप को चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहां उसका इलाज चल रहा है। ट्रक चालक की तेजरफ्तार और लापरवाही के कारण हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें