अंबाला। किसान आंदोलन की वजह से प्रभावित हो रही ट्रेनों का संचालन मंगलवार रात से आरंभ हो गया। उत्तर रेलवे प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि फिरोजपुर मंडल से शाम 7:30 बजे क्लीयरेंस मिलते ही 15 मिनट बाद ही ट्रेन निर्धारित रूट पर चला दी गई। बुधवार को यात्रियों सहित श्रद्धालु अमृतसर श्री दरबार साहिब सहित श्रीमाता वैष्णो दरबार कटरा तक पहुंच सकेंगे।
दरअसल 20 अगस्त से गन्ना की पेमेंट को लेकर किसान जालंधर रेलवे स्टेशन के नजदीक रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए थे। सुरक्षा को देखते हुए रेलवे लगातार ट्रेनों का संचालन रद्द कर रहा था और इस कारण यात्रियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। रेलवे से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर पिछले चार दिन में लगभग 150 से अधिक ट्रेन प्रभावित हुईं लेकिन मंगलवार रात से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है। हालांकि पूर्व निर्धारित रद्दीकरण के तहत 25 अगस्त को ट्रेन नंबर 02238 जम्मूतवी-बनारस बेगमपुरा व 09242 उधमपुर-इंदौर और 26 अगस्त को ट्रेन नंबर 05734 अमृतसर-कटिहार रद्द रहेगी।
आज से चलने वाली ट्रेन
ट्रेन नंबर 22439/40 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-नई दिल्ली वंदेभारत एक्सप्रेस सहित 02014/13 अमृतसर-नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी, 02029/30 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी, 02054/53 अमृतसर-हरिद्वार-अमृतसर इंटरसिटी, 04067/68 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली शान-ए-पंजाब, 04077/78 दिल्ली-पठानकोट-दिल्ली, 04503/04 अंबाला-लुधियाना-अंबाला, 04665/66 नई दिल्ली-अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी, 04681/82 नई दिल्ली-जालंधर -नई दिल्ली इंटरसिटी, 02422/21 जम्मूतवी-अजमेर-जम्मूतवी,04142/41 उधमपुर-प्रयागराज-उधमपुर, 04146/45 अमृतसर-कानपुर-अमृतसर, 09612 /11 अमृतसर-अजमेर-अमृतसर, 01058/57 अमृतसर-छत्रपति शिवजी टर्मिनल-अमृतसर, 02920/19 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-दीन दयाल उपाध्याय-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 04672/71 श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनस-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा, 01449/50 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर,02357/58 कोटा-जम्मूतवी-कोटा, 02355/56 पटना-जम्मूतवी-पटना, 05212/11 अमृतसर-दरभंगा-अमृतसर, 03152/51 जम्मूतवी-कोटा-जम्मूतवी,05098/97 जम्मूतवी-भागलपुर-जम्मूतवी, जंक्शन, 08310/09 जम्मूतवी-संभलपुर-जम्मूतवी, 02716/15 अमृतसर-नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस,02926/25 अमृतसर-बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस, 04674/73 अमृतसर-जयनगर-अमृतसर, 02318/17 अमृतसर-कोटा-अमृतसर को चलाया जाएगा।