फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज महामहिम राज्यपाल लेंगे परेड की सलामी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को उपायुक्त विक्रम सिंह ने समारोह स्थल का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने लोक निर्माण विभाग व नगर परिषद के अधिकारियों को बारिश के मौसम को देखते हुए पानी निकासी की व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस पर्व को हमें हर्षोल्लास के साथ मनाना है। इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता, एसडीएम डॉ. बलप्रीत सिंह, आरटीए रमित यादव, नगराधीश मुकुंद, सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता राजकुमार, रैडक्रास सोसायटी सचिव विजया लक्ष्मी के साथ-साथ अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें