फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख से बनेगी बोह में खेल मैदान की दीवार

विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुनते गृहमंत्री अनिल विज - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने वीरवार को अपने निवास स्थान शास्त्री कॉलोनी में जनता की समस्याओं को सुना। अनिल विज ने बोह में खेल मैदान की दीवार बनाने के लिए 25 लाख रुपये जारी किए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन राज कुमार को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान पलवल से आए फौजी विजय कुमार ने बताया कि पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। गृहमंत्री विज ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी। इसी तरह गांव सबगा निवासी रविंद्र कुमार ने मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने की शिकायत की, जिस पर एसपी को जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

लाडवा से आई निशा रानी ने गुमशुदा पिता की शिकायत दर्ज कराने के बारे, यमुनानगर से आई महिला ने दुराचार के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने व शहर निवासी महिला सुनीता ने धोखाधड़ी के मामले में जांच कराने व कुरुक्षेत्र से आए बलकार सिंह ने नाबालिग लड़कियों के लापता होने की शिकायत दी। शिकायतों पर गृहमंत्री ने संबंधित जिलों के एसपी व अन्य अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें