फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता कंपनी के एजेंट को पीटकर बैग और बाइक लेकर भाग गए बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला)मुलाना। जूता कंपनी के एजेंट को पीटकर बदमाश उसका बैग और बाइक लेकर भाग गए। बुधवार देर रात गांव अहमदपुर के पास घटना हुई। बैग में 12 हजार रुपये थे। वारदात के दौरान पीड़ित जान बचाने के लिए बैग और बाइक छोड़कर भाग गया था। वापस लौटा तो सब कुछ गायब था। मुलाना थाने में बाइक सवार अज्ञात बदमाशों पर केस दर्ज किया गया। आरोपियों की पहचान के प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन

यमुनानगर के प्रेमनगर वासी सुमनजीत चक्रवर्ती ने पुलिस को बताया कि वह जूतों की मार्केटिंग करता है। बुधवार को रोजाना की तरह बाइक लेकर काम से अंबाला कैंट के लिए आया था। रात करीब साढ़े आठ बजे वापस जाते समय खान अहमदपुर गांव के पास पहुंचा था। उसी समय पीछे से बाइक पर दो लड़के आए। इशारा करके उन्होंने उसकी बाइक रुकवा ली। नीचे उतरकर उसका बैग मांगा, इनकार करने पर उसे थप्पड़ मारे। बचने के लिए वह बैग और बाइक वहीं छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया। कुछ समय बाद वापस आया तो बैग और बाइक दोनों गायब मिले। बैग में 12 हजार रुपये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें